श्रीमद्वाल्मीकीय रामायण हिन्दी-अनुवाद सहित/ Shrimad Balmikiya Ramayan

वाल्मीकीय रामायण संस्कृत साहित्य का एक आरम्भिक महाकाव्य है जो संस्कृत भाषा में अनुष्टुप छन्दों में रचित है। इसमें श्रीराम के चरित्र का उत्तम एवं वृहद् विवरण काव्य रूप में उपस्थापित हुआ है। महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित होने के कारण इसे ‘वाल्मीकीय रामायण’ कहा जाता है।

वर्तमान में राम के चरित्र पर आधारित जितने भी ग्रन्थ उपलब्ध हैं उन सभी का मूल महर्षि वाल्मीकि कृत ‘वाल्मीकीय रामायण’ ही है। ‘वाल्मीकीय रामायण’ के प्रणेता महर्षि वाल्मीकि को ‘आदिकवि’ माना जाता है और इसीलिए यह महाकाव्य ‘आदिकाव्य’ माना गया है।यह महाकाव्य भारतीय संस्कृति के महत्त्वपूर्ण आयामों को प्रतिबिम्बित करने वाला होने से साहित्य रूप में अक्षय निधि है।

त्रेतायुग में महर्षि वाल्मीकि के श्रीमुख से साक्षात वेदों का ही श्रीमद्रामायण रूप में प्राकट्य हुआ, ऐसी आस्तिक जगत की मान्यता है। अतः श्रीमद्रामायण को वेदतुल्य प्रतिष्ठा प्राप्त है। धराधाम का आदिकाव्य का होने से इस में भगवान के लोकपावन चरित्र की सर्वप्रथम वाङ्मयी परिक्रमा है। इसके एक-एक श्लोक में भगवान के दिव्य गुण, सत्य, सौहार्द्र, दया, क्षमा, मृदुता, धीरता, गम्भीरता, ज्ञान, पराक्रम, प्रज्ञा-रंजकता, गुरुभक्ति, मैत्री, करुणा, शरणागत-वत्सलता-जैसे अनन्त पुष्पों की दिव्य सुगन्ध है। हिन्दी अनुवाद सहित, सचित्र, सजिल्द।

Continue Reading श्रीमद्वाल्मीकीय रामायण हिन्दी-अनुवाद सहित/ Shrimad Balmikiya Ramayan

श्रीमद्वाल्मीकीय रामायण/ Shrimad Balmikiya Ramayan

वाल्मीकीय रामायण संस्कृत साहित्य का एक आरम्भिक महाकाव्य है जो संस्कृत भाषा में अनुष्टुप छन्दों में रचित है। इसमें श्रीराम के चरित्र का उत्तम एवं वृहद् विवरण काव्य रूप में उपस्थापित हुआ है। महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित होने के कारण इसे ‘वाल्मीकीय रामायण’ कहा जाता है। वर्तमान में राम के चरित्र पर आधारित जितने भी ग्रन्थ उपलब्ध हैं उन सभी का मूल महर्षि वाल्मीकि कृत ‘वाल्मीकीय रामायण’ ही है। ‘वाल्मीकीय रामायण’ के प्रणेता महर्षि वाल्मीकि को ‘आदिकवि’ माना जाता है और इसीलिए यह महाकाव्य ‘आदिकाव्य’ माना गया है।यह महाकाव्य भारतीय संस्कृति के महत्त्वपूर्ण आयामों को प्रतिबिम्बित करने वाला होने से साहित्य रूप में अक्षय निधि है।

त्रेतायुग में महर्षि वाल्मीकि के श्रीमुख से साक्षात वेदों का ही श्रीमद्रामायण रूप में प्राकट्य हुआ, ऐसी आस्तिक जगत की मान्यता है। अतः श्रीमद्रामायण को वेदतुल्य प्रतिष्ठा प्राप्त है। धराधाम का आदिकाव्य का होने से इस में भगवान के लोकपावन चरित्र की सर्वप्रथम वाङ्मयी परिक्रमा है। इसके एक-एक श्लोक में भगवान के दिव्य गुण, सत्य, सौहार्द्र, दया, क्षमा, मृदुता, धीरता, गम्भीरता, ज्ञान, पराक्रम, प्रज्ञा-रंजकता, गुरुभक्ति, मैत्री, करुणा, शरणागत-वत्सलता-जैसे अनन्त पुष्पों की दिव्य सुगन्ध है। हिन्दी अनुवाद सहित, सचित्र, सजिल्द।

Continue Reading श्रीमद्वाल्मीकीय रामायण/ Shrimad Balmikiya Ramayan

अध्यात्मरामायण/ Aadhyatm Ramayan

सर्वप्रथम श्री राम की कथा भगवान श्री शंकर ने माता पार्वती जी को सुनाया था। उस कथा को एक कौवे ने भी सुन लिया। उसी कौवे का पुनर्जन्म काकभुशुण्डि के रूप में हुआ। काकभुशुण्डि को पूर्वजन्म में भगवान शंकर के मुख से सुनी वह राम कथा पूरी की पूरी याद थी

उन्होने यह कथा अपने शिष्यों सुनाया। इस प्रकार राम कथा का प्रचार प्रसार हुआ। भगवान श्री शंकर के मुख से निकली श्रीराम की यह पवित्र कथा अध्यात्म रामायण के नाम से विख्यात है। अध्यात्म रामायण को ही विश्व का प्रथम रामायण माना जाता है।

अध्यात्म रामायण, राधेश्याम रामायण, श्रीराघवेंद्रचरितम्, मन्त्र रामायण, योगवाशिष्ठ रामायण, हनुमन्नाटकम्, आनंद , अभिषेकनाटकम्, जानकीहरणम् आदि मुख्य हैं। विदेशों में भी तिब्बती रामायण, पूर्वी तुर्किस्तानकी खोतानीरामायण, इंडोनेशिया की ककबिनरामायण, जावा का सेरतराम, सैरीराम, रामकेलिंग, पातानीरामकथा, इण्डोचायनाकी रामकेर्ति (रामकीर्ति), खमैररामायण, बर्मा (म्यांम्मार) की यूतोकी रामयागन, थाईलैंड की रामकियेनआदि रामचरित्र का बखूबी बखान करती है।

इसके अलावा विद्वानों का ऐसा भी मानना है कि ग्रीस के कवि होमर का प्राचीन काव्य इलियड, रोम के कवि नोनस की कृति डायोनीशिया तथा रामायण की कथा में अद्भुत समानता है। विश्व साहित्य में इतने विशाल एवं विस्तृत रूप से विभिन्न देशों में विभिन्न कवियों/लेखकों द्वारा राम के अलावा किसी और चरित्र का इतनी श्रद्धा से वर्णन न किया गया।

अध्यात्मरामायण मे निम्न खण्ड –

बालकाण्ड
अयोध्याकाण्ड
अरण्यकाण्ड
किष्किन्धाकाण्ड
सुंदरकाण्ड
लंकाकाण्ड (युद्धकाण्ड)
उत्तरकाण्ड

विस्तार से दिये हैं।

Continue Reading अध्यात्मरामायण/ Aadhyatm Ramayan

ब्रह्माण्ड महापुराण\Brahmand Mahapuran

ब्रह्माण्ड महापुराण

ब्रह्माण्ड पुराण एक महत्वपूर्ण ग्रंथ है जो हिंदू धर्म के अठारह महापुराणों में से एक है। इस पुराण का यह संस्करण प्रोफेसर डॉ. दलवीर सिंह चौहान द्वारा संपादित और अनुवादित किया गया है। यह दो खंडों में उपलब्ध है और इसमें संस्कृत श्लोकों के साथ हिंदी व्याख्या और वैज्ञानिक विमर्श भी शामिल है।

इस पुराण में सृष्टि के उत्पत्ति, ब्रह्मांड का संरचना, देवताओं की कथाएँ, राजाओं और ऋषियों की गाथाएँ, और विभिन्न धार्मिक विधियों का वर्णन है। डॉ. चौहान ने इस ग्रंथ में श्लोकानुक्रमणिका (श्लोकों की सूची) भी जोड़ी है, जिससे पाठकों को संदर्भ ढूंढने में सुविधा होती है।

ब्रह्माण्ड पुराण  अट्ठारह महापुराणों में से एक है। मध्यकालीन भारतीय साहित्य में इस पुराण को ‘वायवीय पुराण’ या ‘वायवीय ब्रह्माण्ड’ कहा गया है। ब्रह्माण्ड का वर्णन करनेवाले वायु ने वेदव्यास जी को दिये हुए इस बारह हजार श्लोकों के पुराण में विश्व का पौराणिक भूगोल, विश्व खगोल, अध्यात्मरामायण आदि विषय हैं

Continue Reading ब्रह्माण्ड महापुराण\Brahmand Mahapuran

श्री रामचरित मानस गुटका\Shree Ramcharit Manas Gutka

श्री रामचरित मानस गुटका

श्रीरामचरितमानस हिन्दी साहित्य की सर्वोत्कृष्ट रचना है। आदर्श राजधर्म, आदर्श गृहस्थ-जीवन, आदर्श पारिवारिक जीवन आदि मानव-धर्म के सर्वोत्कृष्ट आदर्शों का यह अनुपम आगार है। सर्वोच्य भक्ति, ज्ञान, त्याग, वैराग्य तथा भगवान की आदर्श मानव-लीला तथा गुण, प्रभाव को व्यक्त करनेवाला ऐसा ग्रंथरत्न संसार की किसी भाषा में मिलना असम्भव है। आशिर्वादात्माक ग्रन्थ होने के कारण सभी लोग मंत्रवत् आदर करते हैं। इसका श्रद्धापूर्वक पाठ करने से एवं इसके उपदेशों के अनुरूप आचरण करने से मानवमात्र के कल्याण के साथ भगवत्प्रेम की सहज ही प्राप्ति सम्भव है। श्रीरामचरितमानस के सभी संस्करणों में पाठ-विधि के साथ नवान्ह और मासपरायण के विश्रामस्थान, गोस्वामी जी की संक्षिप्त जीवनी, श्रीरामशलाका प्रश्नावली तथा अंत में रामायण जी की आरती दी गयी है।

Continue Reading श्री रामचरित मानस गुटका\Shree Ramcharit Manas Gutka

चित्रमय श्रीरामचरित मानस\Chitramaya Shree Ramcharit Manas

चित्रमय श्रीरामचरित मानस

स्वामी तुलसीदास जी कृत चित्रमय रामचरित्रमानस रामायण हिंदी अनुवाद सहित टीका कार हनुमान प्रसाद पोद्दार बहुरंगी रामायण स्पेशल एडिशन गीता प्रेस l विशेष बात विगत कई वर्षोंसे जिज्ञासु पाठकोंकी विशेष माँगपर पिछले वर्ष पहली बार चार रंगों में आर्ट पेपरपर 129 आकर्षक चित्रोंके साथ प्रकाशित श्रीमद्भगवद्गीताकी ही भाँति भगवत्कृपासे अब श्रीरामचरितमानसका ग्रन्थाकार , सचित्र , सटीक विशिष्ट संस्करण मोटे अक्षरोंमें चार रंगोंमें आर्ट पेपरपर पहली बार प्रकाशित किया जा रहा है । प्रस्तुत ग्रन्थमें प्रसंगानुकूल यथास्थान बहुत ही मनोरम , आकर्षक 300 से अधिक चित्रोंको भी दिया गया है । इस संस्करणमें दोहे , चौपाइयोंका अर्थ वही है , जो ‘ मानसाङ्क ‘ में था । आशा है , इस चित्ताकर्षक ग्रन्थके स्वाध्यायसे सामान्य – से – सामान्य व्यक्ति भी इसके भावोंको आसानीसे हृदयंगम कर अपने जीवनको धन्य कर सकता है । इसी सद्भावनाके साथ भगवान्की वस्तु विनम्रभावसे भगवान्‌की सेवामें अर्पण करते हैं ।

Continue Reading चित्रमय श्रीरामचरित मानस\Chitramaya Shree Ramcharit Manas

भक्ति भक्त भगवान\Bhakti Bhakt Bhagwan

अलग-अलग सात भागों तथा विभिन्न शीर्षकों की तेरह पुस्तकों में पूर्व प्रकाशित सरल एवं व्यावहारिक शिक्षाप्रद लेखों के इस ग्रन्थाकार संकलन में गीता-रामायण आदि ग्रन्थों के सार तत्त्वों का संग्रह है। इसके अध्ययन से साधन-सम्बन्धी सभी जिज्ञासाओं का सहज ही समाधान हो जाता है

Continue Reading भक्ति भक्त भगवान\Bhakti Bhakt Bhagwan

श्री रामचरित मानस/Shree Ramcharit manas

श्रीरामचरितमान गोस्वामी तुलसीदास द्वारा १६वीं सदी में रचित प्रसिद्ध महाकाव्य है। इसके नायक मर्यादा पुरुषोत्तम राम है और इसकी भाषा अवधी है। इस ग्रन्थ को अवधी साहित्य (हिंदी साहित्य) की एक महान कृति माना जाता है। इसे सामान्यतः ‘तुलसी रामायण’ या ‘तुलसीकृत रामायण’ भी कहा जाता है।

Continue Reading श्री रामचरित मानस/Shree Ramcharit manas