साधन – नवनीत/ Sadhan Navneet

महाभारत के युद्ध के समय जब अर्जुन युद्ध करने से मना करते हैं तब श्री कृष्ण उन्हें उपदेश देते है और कर्म व धर्म के सच्चे ज्ञान से अवगत कराते हैं। श्री कृष्ण के इन्हीं उपदेशों को “भगवत गीता” नामक ग्रंथ में संकलित किया गया है।

उनके द्वारा रचित तत्व चिन्तामणि पुस्तक ने धार्मिक-साहित्य की अभिवृद्धि में अभूतपूर्व योगदान किया है।

इसी प्रकार उन्हीं के विचार एवं श्रेष्ठ भावो का मार्मिक रुपांतरण साधन – नवनीत के रुप में प्रकासित किया जा रहा है।

Continue Reading साधन – नवनीत/ Sadhan Navneet

नल-दम्यंती/ Nala – Damyanti

वेदव्यासजी के लिए कहा गया है- चार मुखों के बिना, भगवान वेदव्यासजी ब्रह्मा, वे दो हाथ एक और विष्णु हैं और माथे पर तीसरे नेत्र से रहित, वे शंकर हैं। इसका मतलब है कि वह ब्रह्म-विष्णु-महेश के एकीकृत रूप में प्रकट होता है। संसार में जितने भी परोपकारी लेख हैं, वे वेदव्यासजी के अवशेष हैं। समस्त प्राणियों की मुक्ति के लिए वेदव्यासजी ने महाभारत का ग्रंथ रचा है। ऐसे महाभारत को भगवान ने भगवान के महान भक्त, सेठजी श्री जयदयाल गोयंदका द्वारा संक्षिप्त किया है। इस प्रकार वेदव्यासजी की उत्पत्ति और सेधजी द्वारा संक्षिप्त की गई महाभारत की कुछ कहानियों को मानव के लिए उपयोगी चुना गया है। इन कहानियों में विशेष शक्ति है जो इसके पाठकों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी।

नल-दम्यंती की कहानी हमारे सम्मानित पाठकों के सामने प्रस्तुत है। पाठकों से मेरा विनम्र निवेदन है कि वे स्वयं पढ़ें और दूसरों को भी पढ़ने के लिए प्रेरित करें।

Continue Reading नल-दम्यंती/ Nala – Damyanti

श्रीकृष्णलीलाका चिन्तन/ Shri Krishna Leela Ka Chintan

प्राचीनतम मौखिक कथाओं एवं पवित्र ग्रंथों पर आधारित भगवान कृष्ण, जो हिन्दू देवताओं में सर्वाधिक प्रिय मने जाते हैं, को अनेक रूपों में दर्शाया गया है. वे दिव्या बालक, नटखट, आदर्श प्रेमी, विश्व नायक, विलक्षण शासक और ईश-स्वरूप हैं. इस पुस्तक में भगवान कृष्ण के अवतार जीवन को समग्रता के साथ प्रस्तुत किया है.

भगवद पुराण, भगवद गीता, महाभारत और भारत की मौखिक परंपराओं द्वारा, कृष्ण के जीवन की अनेक कथाओं का वर्णन किया है. इनमें कारागृह में कृष्ण का जन्म, वृंदावन ने उनके बचपन के नटखट दिन, द्वारका में उनका विलक्षण शासनकाल तथा कुरुक्षेत्र में हुए महाभारत युद्ध में वीर अर्जुन के गुरु और सारथी की भूमिका में उनका शक्तिशाली रूप प्रमुख हैं.  कृष्ण किस प्रकार महायोगी, नटखट प्रेमी और दैवी शासक के अदभुत गुणों को समाहित करते हुए दर्शाया है कि कृष्ण के जीवन की कथाओं में उत्कृष्ट सादगी एवं परिहास की अभिव्यक्ति कुछ इस तरह हुई है कि सभी – पुरुष, स्त्री अथवा बालक – भगवान कृष्ण के उपदेशों में छिपे ज्ञान को आत्मसात कर सकते हैं.
यह मनुष्य के रूप में परमात्मा की कथा है, जिसके चिंतन द्वारा श्री कृष्ण का दिया ज्ञान, अंतर्मन को आलोकित कर सकता है

Continue Reading श्रीकृष्णलीलाका चिन्तन/ Shri Krishna Leela Ka Chintan

योगवासिष्ठ/ Yog Basisth

आध्यात्मिकता का आखरी सोपान है – श्री वसिष्ठ जी का उपदेश । यह एकदम ऊँचा है, विहंग मार्ग है । यह अगर जम जाय न, तो सुनते-सुनते बात बन जाय और अगर नहीं जमता तो बार-बार सुनें, बहुत फायदा होगा । धनवान या निर्धन होना, विद्वान या अविद्वान होना, सुंदर या कुरूप होना- यह शाश्वत नहीं हैं । सुरूपता या कुरुपता यह 25 -50 साल के खिलवाड़ में दिखती है । शाश्वत तो आत्मा है और उस पर कुरूपता का प्रभाव है न स्वरूपता का, न विद्वत्ता का प्रभाव है न आविद्वत्ता का । तरंग चाहे कितनी भी बड़ी हो लेकिन है तो अंत में सागर में ही लीन होने वाली और चाहे कितनी भी छोटी हो लेकिन है तो पानी ही । ऐसे ही बाहर से आदमी चाहे कितना भी बड़ा या छोटा दिखता हो किंतु उसका वास्तविक मूल तो चैतन्य परमात्मा ही है । उस चेतन परमात्मा के ज्ञान को प्रकट करने का काम यह ग्रंथ करता है

विद्वत्जनों का मत है कि सुख और दुख, जरा और मृत्यु, जीवन और जगत, जड़ और चेतन, लोक और परलोक, बंधन और मोक्ष, ब्रह्म और जीव, आत्मा और परमात्मा, आत्मज्ञान और अज्ञान, सत् और असत्, मन और इंद्रियाँ, धारणा और वासना आदि विषयों पर कदाचित् ही कोई ग्रंथ हो जिसमें ‘योगविशिष्ठ’ की अपेक्षा अधिक गंभीर चिंतन तथा सूक्ष्म विश्लेषण हुआ हो। मोक्ष प्राप्त करने का एक ही मार्ग है मोह का नाश। योगवासिष्ठ में जगत की असत्ता और परमात्मसत्ता का विभिन्न दृष्टान्तों के माध्यम से प्रतिपादन है। पुरुषार्थ एवं तत्त्व-ज्ञान के निरूपण के साथ-साथ इसमें शास्त्रोक्त सदाचार, त्याग-वैराग्ययुक्त सत्कर्म और आदर्श व्यवहार आदि पर भी सूक्ष्म विवेचन है

योगविशिष्ठ ग्रन्थ छः प्रकरणों (458 सर्गों) में पूर्ण है। योगविशिष्ठ की श्लोक संख्या 29 हजार है। महाभारत, स्कन्द पुराण एवं पद्म पुराण के बाद यह चौथा सबसे बड़ा हिन्दू धर्मग्रन्थ है।

वैराग्यप्रकरण
मुमुक्षु व्यवहार प्रकरण
उत्पत्ति प्रकरण
स्थिति प्रकरण
उपशम प्रकरण
निर्वाण प्रकरण

Continue Reading योगवासिष्ठ/ Yog Basisth

श्रीमद् भागवद् गीता शांकरभाष्य/ Shreemad Bhagwad Gita- Shankaracharya Bhassya

महाभारत के युद्ध के समय जब अर्जुन युद्ध करने से मना करते हैं तब श्री कृष्ण उन्हें उपदेश देते है और कर्म व धर्म के सच्चे ज्ञान से अवगत कराते हैं। श्री कृष्ण के इन्हीं उपदेशों को “भगवत गीता” नामक ग्रंथ में संकलित किया गया है।

गीता में 18 अध्याय और 700 श्लोक हैं।

प्रथम अध्याय

प्रथम अध्याय का नाम अर्जुनविषादयोग है। वह गीता के उपदेश का विलक्षण नाटकीय रंगमंच प्रस्तुत करता है अर्जुन निर्णय नहीं कर पा रहा था कि युद्ध करे अथवा वैराग्य ले ले। क्या करें, क्या न करें, कुछ समझ में नहीं आता था। इस मनोभाव की चरम स्थिति में पहुँचकर उसने धनुषबाण एक ओर डाल दिया।पहले अध्याय में सामान्य रीति से भूमिका रूप में अर्जुन ने भगवान से अपनी स्थिति कह दी।

प्रथम अध्याय में दोनों सेनाओं का वर्णन किया जाता है

दूसरे अध्याय का नाम सांख्ययोग है। इसमें जीवन की दो प्राचीन संमानित परंम्पराऔ का तर्कों द्वारा वर्णन आया है। अर्जुन को उस कृपण स्थिति में रोते देखकर कृष्ण ने उनका ध्यान दिलाया है कि इस प्रकार का क्लैव्य और हृदय की क्षुद्र दुर्बलता अर्जुन जैसे वीर के लिए उचित नहीं।

तीसरा अध्याय

तीसरे अध्याय का नाम कर्मयोग है। तीसरे अध्याय में अर्जुन ने इस विषय में और गहरा उतरने के लिए स्पष्ट प्रश्न किया कि सांख्य और योग इन दोनों मार्गों में आप किसे अच्छा समझते हैं और क्यों नहीं यह निश्चित कहते कि मैं इन दोनों में से किसे अपनाऊँ? इसपर कृष्ण ने भी उतनी ही स्पष्टता से उत्तर दिया कि लोक में दो निष्ठाएँ या जीवनदृष्टियाँ हैं-सांख्यवादियों के लिए ज्ञानयोग है और कर्ममार्गियों के लिए कर्मयोग है। यहाँ कोई व्यक्ति कर्म छोड़ ही नहीं सकता। प्रकृति तीनों गुणों के प्रभाव से व्यक्ति को कर्म करने के लिए बाध्य करती है। कर्म से बचनेवालों के प्रति एक बड़ी शंका है, वह यह कि वे ऊपर से तो कर्म छोड़ बैठते हैं पर मन ही मन उसमें डूबे रहते हैं। यह स्थिति असह्य है और इसे कृष्ण ने गीता में मिथ्याचार कहा है।

चौथा अध्याय

चौथे अध्याय में, जिसका नाम ज्ञान-कर्म-संन्यास-योग है, यह बाताया गया है कि ज्ञान प्राप्त करके कर्म करते हुए भी कर्मसंन्यास का फल किस उपाय से प्राप्त किया जा सकता है। यहीं गीता का वह प्रसिद्ध आश्वासन है कि जब जब धर्म की ग्लानि होती है तब तब मनुष्यों के बीच भगवान का अवतार होता है, भगवान अर्थात् की शक्ति विशेष रूप से मूर्त होती है।

यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत।

अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम् ॥४-७॥

परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम् ।

धर्मसंस्थापनार्थाय सम्भवामि युगे युगे ॥४-८॥

इसी प्रकार से गीता में 18 अध्यायों का विस्तार से वर्णन किया गया है।

Continue Reading श्रीमद् भागवद् गीता शांकरभाष्य/ Shreemad Bhagwad Gita- Shankaracharya Bhassya

श्रीमद् भगवद् गीता/ Shrimad Bhagwad Gita

इस प्रकार से गीता में 18 अध्याय का विस्तार से वर्णन मिलता है।

Continue Reading श्रीमद् भगवद् गीता/ Shrimad Bhagwad Gita

श्री हरिवंशपुराण/ Shri Harivansh Puran

पुराण, हिंदुओं के धर्म संबंधी आख्यान ग्रंथ हैं। जिनमें सृष्टि, लय, प्राचीन ऋषियों, मुनियों और राजाओं के वृत्तात आदि हैं। ये वैदिक काल के बहुत्का बाद के ग्रन्थ हैं, जो स्मृति विभाग में आते हैं।

भारतीय जीवन-धारा में जिन ग्रन्थों का महत्वपूर्ण स्थान है उनमें पुराण भक्ति-ग्रंथों के रूप में बहुत महत्वपूर्ण माने जाते हैं। अठारह पुराणों में अलग-अलग देवी-देवताओं को केन्द्र मानकर पाप और पुण्य, धर्म और अधर्म, कर्म और अकर्म की गाथाएँ कही गई हैं। कुछ पुराणों में सृष्टि के आरम्भ से अन्त तक का विवरण किया गया है।

हरिवंश पर्व महाभारत का अन्तिम पर्व है इसे ‘हरिवंशपुराण’ के नाम से भी जाना जाता है। हरिवंशपुराण में तीन पर्व हरिवंशपर्व, विष्णुपर्व तथा भविष्यपर्व हैं। तथा 318 अध्याय हैं।

इस पुराण में सबसे पहले वैवस्तमनु और यम की उत्पत्ति के बारे में बताया है और साथ ही भगवान विष्णु के अवतारों के बारे में बताया है। आगे देवताओं का कालनेमि के साथ युद्ध का वर्णन है जिसमें भगवान विष्णु ने देवताओं को सान्त्वना दी और अपने अवतारों की बात निश्चित कर देवताओं को अपने स्थान पर भेज दिया। इसके बाद नारद और कंस के संवाद हैं।

इस पुराण में भगवान विष्णु का कृष्ण के रूप में जन्म बताया गया है। जिसमें कंस का देवकी के पुत्रों का वध से लेकर कृष्ण के जन्म लेने तक की कथा है। फिर भगवान कृष्ण की ब्रज-यात्रा के बारे में बताया है जिसमें कृष्ण की बाल-लीलाओं का वर्णन है। इसमें धेनुकासुर वध, गोवर्धन उत्सव का वर्णन किया गया है। आगे कंस की मृत्यु के साथ उग्रसेन के राज्यदान का वर्णन है। आगे बाणसुर प्रसंग में दोनों के विषय में बताया है। भगवान कृष्ण के द्वारा शंकर की उपासना का वर्णन है। हंस-डिम्भक प्रसंग का वर्णन है। अंत में श्रीकृष्ण और नन्द-यशोदा मिलन का वर्णन है।

हरिवंशपुराण के भविष्यपर्व में पुराण पंचलक्षण के सर्गप्रतिसर्ग के अनुसार सृष्टि की उत्पत्ति, ब्रह्म के स्वरूप, अवतार गणना और सांख्य तथा योग पर विचार हुआ है। स्मृतिसामग्री तथा सांप्रदायिक विचारधाराएँ भी इस पर्व में अधिकांश रूप में मिलती हैं। इसी कारण यह पर्व हरिवंशपर्व और विष्णुपर्व से अर्वाचीन ज्ञात होता है।

विष्णुपर्व में नृत्य और अभिनयसंवंधी सामग्री अपने मौलिक रूप में मिलती है। इस पर्व के अंतर्गत दो स्थलों में छालिक्य का उल्लेख हुआ है। छालिक्य वाद्यसंगीतमय नृत्य ज्ञात होता है। हाव भावों का प्रदर्शन इस, नृत्य में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। छालिक्य के संबंध में अन्य पुराण कोई भी प्रकाश नहीं डालते।

सामग्री और शैली को देखते हुए भी हरिवंश एक प्रारंभिक पुराण है। संभवत: इसी कारण हरिवंश का पाठ अन्य पुराणों के पाठ से शुद्ध मिलता है। कतिपय पाश्चात्य विद्वानों द्वारा हरिवंश को स्वतंत्र वैष्णव पुराण अथवा महापुराण की कोटि में रखना समीचीन है।

Continue Reading श्री हरिवंशपुराण/ Shri Harivansh Puran

मानस-पीयूष (सात खण्ड)/ Manas Piyus (Set of 7 books)

माहात्मा श्रीअंजनी नन्दनजी शरणके द्वारा सम्पादित “मानस-पीयूष” श्रीरामचरितमानसकी सबसे बृहत् टीका है। यह महान ग्रन्थ ख्यातिलब्ध रामायणियों, उत्कृष्ट विचारकों, तपोनिष्ठ महात्माओं एवं आधुनिक मानसविज्ञोकी व्याख्याओंका एक साथ अनुपम संग्रह है।

आजतकके समस्त टीकाकारोंके इतने विशद तथा सुसंगत भावोंका ऐसा संग्रह अत्यंत दुर्लभ है। भक्तोंके लिये तो यह एकमात्र विश्रामस्थान तथा संसार- सागरसे पार होनेके लिये सुन्दर सेतु है। विभिन्न दृष्टियोंसे यह ग्रन्थ विश्वके समस्त जिज्ञासुओं, भक्तों, विद्वानों तथा सर्वसामान्यके लिये असीम ज्ञानका भण्डार एवं संग्रह तथा स्वाध्यायका विषय है।

रामायण’ का संधि विच्छेद करने है ‘राम’ + ‘अयन’। ‘अयन’ का अर्थ है ‘यात्रा’ इसलिये रामायण का अर्थ है राम की यात्रा।

इसमें ४,८०,००२ शब्द हैं जो महाभारत का चौथाई है।

“मानस-पीयूष” के सात खण्ड इस प्रकार हैं-

बालकाण्ड
अयोध्याकाण्ड
अरण्यकाण्ड
किष्किन्धाकाण्ड
सुंदरकाण्ड
लंकाकाण्ड (युद्धकाण्ड)
उत्तरकाण्ड
आदि विषयों का विस्तृत वर्णन है

Continue Reading मानस-पीयूष (सात खण्ड)/ Manas Piyus (Set of 7 books)